Monday, October 19th, 2026

घरेलू मुख्य कोचों के लिये क्रेग फुल्टोन का कोचिंग सत्र

चेन्नई
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने 13वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग ले रही सदस्य ईकाइयों के मुख्य कोचों के लिये एक कोचिंग सत्र आयोजित किया। यह सत्र यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर शुक्रवार को आयोजित किया गया। इससे कोचों को एक दूसरे का ज्ञान और अनुभव बांटने का मौका मिला।

फुल्टोन ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं घरेलू कोचों से बात करके बहुत संतुष्ट हूं। हमने आपसी चर्चा से बहुत कुछ सीखा। कोचिंग का स्तर लगातार बेहतर करते रहने की जरूरत है। इससे खिलाड़ियों को भविष्य के लिये खुद को तैयार करने में काफी मदद मिलेगी।’’ इसमें भाग लेने वाले प्रमुख कोचों में सुमित बाथम (झारखंड), विनय किशोर (उत्तराखंड), दलजीत सिंह (पंजाब), मुकेश कुमार (हरियाणा), येंडाला सागर (तेलंगाना), सतेंदर शर्मा (दिल्ली), एम रिनाश मेतेइ (मणिपुर) और दीपक सैनी (अरूणाचल प्रदेश) शामिल थे।

 

 

#Hockey Stadium

Source : Agency

पाठको की राय