क्राफ्टन ने नया मैप टीज़ किया जारी
क्राफ्टन कंपनी अपने नए गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कुछ समय पहले ही Krafton ने गेम का एक मैप टीज़ किया था, जो Sanhok जैसा लगता है. अब कंपनी ने एक और मैप टीज़ किया है, जो पुराने गेम PUBG मोबाइल के पॉप्युलर Erangel मैप जैसा ही है. जानकारी के लिए बता दें कि भारत में PUBG मोबाइल को पिछले साल बैन कर दिया गया था. कंपनी इस गेम को अब बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से लॉन्च कर रही है.
नए गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर 18 मई से शुरु हो गए हैं. Erangel मैप PUBG मोबाइल का सबसे पुराना और सबसे पॉपुलर मैप है. डेवलपर ने अभी ये बात साफ़ नहीं की है कि ये मैप पिछले मैप के जैसा होगा अलग.
गूगल प्ले स्टोर की लिस्टिंग पर इस मैप की फोटो शेयर की गई है, जो दिखने में पुराने मैप जैसा ही है. इससे ये बात भी साफ होती है कि इसमें Miramar मैप भी शामिल किया जाएगा.
नए गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का गेमप्ले पबजी मोबाइल के जैसा ही हो सकता है. कंपनी ने इस गेम की घोषणा के समय कहा था कि इसमें कुछ भारत विशिष्ट बदलाव किए जाएंगे.
कंपनी के पुराने गेम पबजी मोबाइल में पॉपुलर मैप का नाम Erangle था, लेकिन इसके नए गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के टीज़र में इस मैप का नाम बदल कर Erangel किया गया है.
कंपनी Erangel की तरह ही Sanhok मैप को भी नाम बदल कर पेश कर सकती है. क्राफ्टन का नया गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एंड्रायड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो गया है. कंपनी ने इस नए गेम के लॉन्च की अभी ऑफिशियल तौर पर पुष्टि नहीं की है. लेकिन जानकारी के अनुसार कंपनी इस गेम को आने वाले 18 जून को लॉन्च कर सकती है.

पाठको की राय