Thursday, October 22nd, 2026

मंत्रालय में सीपीआर (Cardio-Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया गया

भोपाल

मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय अविनाश शर्मा ने बताया कि मंत्रालय के सुरक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज सीपीआर के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। सीपीआर एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक उपचार प्रक्रिया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को तत्काल राहत एवं जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किसी व्यक्ति को दिल का आकस्मिक दौरा पड़ने पर व्यक्ति की जान किस तरह बचाई जा सकती है, इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

#सीपीआर

Source : Agency

पाठको की राय