Tuesday, October 20th, 2026

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए माकपा ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

हैदराबाद.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करने में विफल रहने के बाद रविवार को 14 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। खम्मम जिले के पलैर से माकपा के राज्य सचिव तम्मीनेनी वीरभद्रम चुनाव लड़ेंगे, जबकि मिर्यालगुडा सीट से पूर्व विधायक जुलकांति रंगा रेड्डी अपनी किस्मत आजमाएंगे। वीरभद्रम ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने पहले 17 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी कुछ और सीट पर उम्मीदवार खड़े करने को लेकर चर्चा कर रही है। राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा।

 

#Telangana Assembly elections

Source : Agency

पाठको की राय