Wednesday, October 21st, 2026

केरल में सीपीआईएम के नेता पीबी संदीप कुमार की चाकू मारकर हत्या

कोच्चि
सीपीआईएम के स्थानीय नेता पीबी संदीप कुमार की गुरुवार रात हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार की गुरुवार की रात पटनामथिट्टा के थिरुवला इलाके में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सीपीआईएम ने आरोप लगाया है कि संदीप कुमार की आरएसएस के अपराधियों ने हत्या की है। वहीं जिला भाजपा की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि भाजपा या आरएसएस का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।

 

#केरल में सीपीआईएम

Source : Agency

पाठको की राय