Thursday, October 22nd, 2026

CPA जल्द ही PWD नगर निगम में होगा मर्ज,जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव

भोपाल
 मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार  जल्द ही CPA को समाप्त करने की तैयारी में है। खबर है कि इसको लेकर खाका तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।इसके तहत PWD, नगर निगम में इंजीनियर मर्ज किए जाएंगे। वहीं पार्क की जिम्मेदारी निगम तो सड़कें, पुल-पुलियाओं और बिल्डिंग का काम PWD को सौंपा जा सकता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश की शिवराज सरकार भोपाल की खराब सड़कों को लेकर नपे 61 साल पुराने CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) को खत्म करने की तैयारी में है।सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद इसको लेकर लोक निर्माण विभाग और नगर निगम में तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंत्रालय में इसको लेकर रोडमैप पर बैठक करके मंथन किया गया, जिसमें संबंधित विभागों ने अपने अपने सुझाव रखें। इन्हें लेकर दो विकल्प दिए गए हैं। इसके तहत इन्हें वन विभाग में वापस भेजा जाएगा अथवा नगर निगम में अलग एक सेल बनाकर वहां रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें चर्चा के बाद इंजीनियर-कर्मचारी PWD और नगर निगम में मर्ज किए जाने पर सहमति बनी। वहीं पार्क निगम तो सड़कें, पुल-पुलियाओं व बिल्डिंग का काम PWD को सौंपाने पर भी विचार किया जा रहा है। सीएम इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे।  इसके तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान  के सामने विकल्प रखे जाएंगे कि किस प्रकार सीपीए (CPA) को खत्म करने का क्रियान्वयन किया जाए। अब अंतिम मंथन कर प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट बैठक  में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

 

 

#मंथन कर प्रस्ताव

Source : Agency

पाठको की राय