Saturday, October 24th, 2026

रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही CoWIN App का सर्वर डाउन, लोग परेशान 

नई दिल्ली
कोरोना संकट से जूझ रहे देश में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होने जा रहा है, जिसमें 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगनी है लेकिन बिना रजिस्ट्रेशन टीकाकरण नहीं होगा। आज से 'CoWIN एप' पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही एप का सर्वर डाउन हो गया। जैसे ही सर्वर बैठा वैसे ही यूजर्स ट्विटर पर सर्वर की शिकायत करने लगे, देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ सी आ गई। मालूम हो कि Cowin पोर्टल भी बीच-बीच में क्रैश कर रहा है। 
CoWIN का सर्वर डाउन मालूम हो कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शाम 4 बजे शुरू हुई थी और शुरू होने के चंद मिनट के बाद ही सर्वर बैठ गया, बता दें कि इससे पहले यूजर्स ने OTP नहीं मिलने की शिकायत की थी। कुछ यूजर्स को ये भी मैसेज मिल रहा है कि अभी सिर्फ 45 साल या इससे ऊपर के लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

बता दें कि सरकार ने कहा था कि रजिस्ट्रेशन आज दिन के 12 बजे शुरू होगा लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शाम 4 बजे आरंभ हुई और थोड़ी देर बाद ही सर्वर के डाउन होने की खबर आ गई। यही नहीं आरोग्य सेतु ने भी काम करना बंद कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर शोर मचने के बाद आरोग्य सेतु ने ट्वीट किया कि अब सर्वर ठीक हो गया है, कुछ छोटे-मोटे glitch थे, जिन्हें हटा लिया गया है। 

 बहुत सारे लोगों ने एक साथ login किया सर्वर मालूम हो कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बहुत अधिक संख्या में एक साथ लोगों ने CoWIN servers को लॉग इन करने की कोशिश की। अगर सीधे और सरल शब्दों में इसे समझा जाए तो ये कहा जा सकता है कि एक ऐसी बिल्डिंग जिसके एंट्री गेट से केवल एक या दो लोग आ-जा सकते हैं, वहां हजारों लोग एक साथ एंट्री पाने की कोशिश करने लग जाए तो जो हाल वहां होगा, वही यहां सर्वर का हुआ है। कैसे करें रजिस्ट्रेशन सबसे पहले Cowin.gov.in पर लॉग इन करें। फिर अपना मोबाइल नंबर डालें।

 जिसके बाद आपको OTP मिलेगा। OTP नंबर सब्मिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा। जिसमें आपको अपने से संबंधित सारी बेसिक जानकारी जैसे नाम, नाम, जेंडर और जन्मतिथि भरना होगा। इसको भरने के बाद पेज सब्मिट करना होगा। फिर आपको कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा। उसके बाद आपको अकाउंट डिटेल्स मिल जाएगी। आपको आपका अप्वाइंटमेंट बता दिया जाएगा।
 

 

#CoWIN App

Source : Agency

पाठको की राय