Tuesday, October 20th, 2026

COVID वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर करना डाल सकता है मुश्किल में

नई दिल्ली  
भारत में कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीनेशनेशन ड्राइव चल रहा है। इस समय देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिस वजह से वैक्सीनेशन को बुक कराने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। COVID-19 वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट मिलना इस समय लोगों के लिए ख़ुशी की बात हो गई है। COVID-19 वैक्सीनेशन के बाद सरकार सभी के लिए एक वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी कर रही है जिसको लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी को लेकर अब सरकार ने चेतावनी जारी की है। 
 
ट्वीट कर किया लोगों को सावधान 
गृह मंत्रालय ने साइबर दोस्त अकाउंट से ट्विटर कर एक पोस्ट किया है। सरकार ने ट्वीट कर कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन शेयर न करें। क्योंकि वैक्सीन सर्टिफिकेट में आपका नाम और अन्य निजी जानकारी होती है। इन जानकारियों का इस्तेमाल जालसाजी के लिए किया जा सकता है। ऐसे में आपको इससे सावधान रहना चाहिए।

 

#COVID वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Source : Agency

पाठको की राय