Sunday, October 25th, 2026

रायपुर-कोरबा मे आकार ले रहा वेदान्ता समूह का कोविड फिल्ड अस्पताल


रायपुर। वेदांता समूह का राजधानी के नया रायपुर में 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक कोविड फील्ड अस्पताल के स्थापना की घोषणा के साथ ही यह अब आकार लेने लगा है। राजधानी के साथ ही कोरबा मे भी कोविड अस्पताल का काम तेजी से चल रहा है।

समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की देखरेख में यह अस्पताल युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। एक पखवाड़े के अंदर इसके द्वार मरीजो के लिये खुल जायेगे। वेदांता के इस महत्वपूर्ण कदम से छत्तीसगढ़ राज्य शासन को कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई को मजबूती मिलेगी। नया रायपुर के सेक्टर-36 में बालको मेडिकल सेंटर (कैसर अस्पताल) के समीप स्थापित किए जा रहे कोविड फील्ड अस्पताल के निर्माण में बालको तेज गति से काम कर रहा है। वातानुकूलित कोविड अस्पताल का प्रबंधन और प्रचालन बालको मेडिकल सेंटर की देखरेख में होगा।अस्पताल में आॅक्सीजन युक्त 90 बिस्तर होंगे। 10 बिस्तरों में वेंटिलेटर की सुविधा होगी।  विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का दल अस्पताल में निरंतर अपनी सेवाएं देगा। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक अभिजीत पति ने राजधानी में कोविड अस्पताल की स्थापना पर कहा कि जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए हम पूरी क्षमता के साथ योगदान देने के लिए कटिबद्ध हैं। महामारी से संक्रमित नागरिकों को नए कोविड अस्पताल से बड़ी राहत मिलेगी। वेदांता समूह के सहयोग से बालको कोरोना वाइरस से लड?े की दिशा में सतत योगदान कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन को बालको की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय