Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल से पूर्व सांसद ने की सौजन्य भेंट

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राज्यसभा की पूर्व सांसद सुश्री विप्लव ठाकुर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य महिला सशक्तिकरण,महिलाओं की बेहतरी के लिए उपाय करने एवं अन्य सामाजिक  विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल सुश्री उइके और सुश्री ठाकुर ने पूर्व में राज्यसभा में सांसद के रूप में एक साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने पुरानी स्मृतियों को याद किया। सुश्री ठाकुर वर्ष 2006 से वर्ष 2020 के बीच अनेकों बार राज्यसभा सांसद के पद पर रहीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय