Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके से उच्चतम न्यायालय एवं नई दिल्ली उच्च-न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने की सौजन्य भेंट

रायपुर
 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर उच्चतम न्यायालय एवं नई दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने राज्यपाल सुश्री उइके से न्यायालय एवं न्याय संबंधी विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने अधिवक्ताओं को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय