Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री से रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रो चांसलर राजीव माथुर के नेतृत्व में आए रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी कैम्पस में नवनिर्मित इंजीनियरिंग ब्लॉक भवन के उद्घाटन तथा विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित नवीन मार्गों की नाम पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आमंत्रित किया। राजीव माथुर ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि इंजीनियरिंग ब्लॉक का नामकरण महान अभियंता भारत रत्न डॉ. एम विश्वेश्वरैया के नाम पर और नवीन मार्गों का नामकरण महान हस्तियों के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सितम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षा की बेहतर सुविधा मुहैया कराने विश्वविद्यालय में चल रहे अधोसंरचना निर्माण के कार्यों पर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर वाईस चांसलर डॉ. राजेश पाठक, ओएसडी सुश्री मोनिका मिश्रा और योग विभागाध्यक्ष डॉ. कप्तान सिंह उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय