Thursday, October 22nd, 2026

राज्यपाल से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट

रायपुर

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सुश्री मालवीय को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की। उल्लेखनीय है कि सुश्री मालवीय महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एकल साइकिल यात्रा कर रहीं है। सुश्री मालवीय अब तक लगभग 9 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है, और इसमें 10 राज्य शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय