Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल उइके ने की सौजन्य भेंट

रायपुर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा 12 जनवरी 2023 को प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के स्थापना के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह तथा आदिवासी शिव संस्कृति समिति, जिला-नर्मदापुरम द्वारा 12 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप यथासंभव आने की बात कही।

इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका 'एक आशाझ् की प्रति भी भेंट की और राजभवन सचिवालय की नवाचार संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय