Friday, October 23rd, 2026

23 साल पुराने मामले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

वाराणसी
 23 साल पुराने मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, वाराणसी में आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के 23 साल पुराने मामले में  यह वारंट जारी किया गया है।

 विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने मुकदमे की सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर सोमवार को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया, साथ ही अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करते हुए मुकदमे की सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की है।

 

#रणदीप सुरजेवाला

Source : Agency

पाठको की राय