Thursday, October 22nd, 2026

पारिवारिक विवाद में दंपति की हत्या, हत्यारोपी भाई फरार

वाराणसी
वाराणसी के रहीमपुर गांव में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह नौ बजे की है। खाना खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। छत पर बने कमरे में विवाद के बाद गुस्साए बड़े भाई निजाम उर्फ मुन्ना ने छोटे भाई निशार (35) पर पावर लूम के एक उपकरण से वार करना शुरू कर दिया। उसे बचाने गई पत्नी खुशबू (30) पर भी ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो निजाम भाग गया। निशार और उसकी पत्नी को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां दोनों को मृत बता दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अमित वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। परिवार के बाकी सदस्यों से घटना की जानकारी ली। घटना स्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से फरार निजाम और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
 

 

#Couple murdered

Source : Agency

पाठको की राय