Tuesday, October 20th, 2026

देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार

नई दिल्ली

भारतीय बाजार में भले ही एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन जो काम 7-सीटर कार कर सकती है, वह शायद एसयूवी भी न कर सके। जिन लोगों की फैमिली बड़ी होती है, या जो कमर्शियल तौर पर काम इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे आज भी एक 7-सीटर कार खरीदते हैं। देश में कई 7-सीटर गाड़ियां ऐसी हैं जो कम कीमत में उपलब्ध हैं। आज हम आपको देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ी (cheapest 7 seater car in india) के बारे में बता रहे हैं। इसकी कीमत 4.08 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Eeco 7-सीटर कार
Maruti Suzuki Eeco को कंपनी ने साल 2010 में लॉन्च किया था। पिछले 11 सालों में इस कार को लाखों ग्राहक खरीद चुके हैं। अप्रैल 2021 में इसकी 11,469 यूनिट्स और मार्च 2021 में 11,574 यूनिट्स बिकी थीं। यह कार 5-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट में आती है। कार की कीमत 4.08 लाख रुपये से शुरू होकर 5.29 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि इसका 7-सीटर वर्जन 4.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिल जाएगा।

20.88 किमी. तक का माइलेज
कार पेट्रोल और सीएनजी, दो वर्जन में आती है। पहले वर्जन में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 73PS की पावर और 98Nm टॉर्क पैदा करता है। वहीं, सीएनजी किट के साथ यह इंजन 63PS की पावर और 85Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी की मानें तो पेट्रोल वेरिएंट 16.11kmpl का माइलेज और सीएनजी वेरिएंट 20.88 किमी./किग्रा का माइलेज देता है।

 

 

#7 seater car

Source : Agency

पाठको की राय