Thursday, October 22nd, 2026

कोरोना से उबरा देश, 24 घंटों में मिले 1778 नए केस, अब 23087 सक्रिय मरीज

नई दिल्ली
 भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म हो गई है। अब यहां बहुत कम मरीज मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, पिछले 24 घंटों में 1778 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 62 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके अलावा स​क्रिय मरीजों की संख्या 23,087 है। इसी तरह मामलों में अब तेजी से गिरावट देखी जा रही है।

लोगों को वैक्‍सीन की 181 करोड़ से ज्यादा डोज
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि, देश में चल रहे राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्‍सीन की 181 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं, और कुल संख्या 1,81,89,15,234 हो गई है। इसका असर यह है कि, देश में लोग कोरोना से बच रहे हैं। करोड़ों की आबादी के बावजूद भारत में अन्य देशों के मुकाबले अब बहुत कम नए मरीज मिल रहे हैं। कल बताया गया था कि, हमारे यहां कुल मामलों की संख्या 4,30,10,971 है।

दिल्ली में सुधरे हाल
राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए हैं। कल के दौरान यहां 120 मरीज ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। दिल्ली में सक्रिय मामले अब 488 हैं। इसी तरह, लद्दाख में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद लद्दाख में कुल कोरोना केस की तादाद बढ़कर 28,208 पहुंच गई है।

कोरोनावायरस: जारी हुए ताजा आंकड़े
 देश में अब तक कुल मामले: 4,30,12,749
सक्रिय मामले: 23,087
कुल रिकवरी: 4,24,73,057
कुल मौतें: 5,16,605
कुल वैक्सीनेशन: 1,81,89,15,234

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय