Tuesday, October 20th, 2026

9वें दिन देश को मिले 3 मेडल, बांग्लादेश से भारत की हॉकी टीम 7-0 से आगे

हांगझोऊ.

भारत ने चीन के हांगझोऊ में जारी एशियन गेम्स 2023 में पदकों के मामले में अर्धशतक पूरा कर लिया है। आज यानी सोमवार 2 अक्टूबर को इन खेलों का 9वां दिन है और पदकों की संख्या में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि कई खिलाड़ी और टीमें मेडल की दावेदारी पेश करती हुई नजर आएंगी। भारत को 9वें दिन अब तक तीन मेडल मिले हैं और तीनों ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस तरह भारत ने अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

अब तक कुल 56 पदक - 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज

ब्रॉन्ज मेडल - महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस

ब्रॉन्ज मेडल - मेंस स्पीड स्केटिंग 3000मीटर रिले रेस

ब्रॉन्ज मेडल - वुमेंस डबल्स टेबल टेनिस

 

#Country got 3 medals on 9th day

Source : Agency

पाठको की राय