Friday, October 23rd, 2026

'धनकुबेर' इंजीनियर के ठिकानों से मिले इतने पैसे गिनते-गिनते अफसरों के छूटे पसीने

पटना
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले (Disproportionate Asset Case) में भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Bihar Vigilance Team) की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें इंजीनियर के घर से लाखों रुपये कैश मिले हैं। नोटों के बंडल देखकर अधिकारियों के होश ही उड़ गए। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी मिले हैं।

छापेमारी में मिला 50 से 60 लाख कैश, आधा किलो सोना
इंजीनियर के घर छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई में करीब 50 से 60 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। लगभग 3 किलो चांदी और आधा किलो सोना भी मिला है। इसके अलावा कई सारे जमीनों की डीड और बैंक के पासबुक भी निगरानी टीम के हाथ लगे हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई का दौर जारी है।

ग्रामीण कार्य विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड
जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार सिंह, मसौढ़ी में ग्रामीण कार्य विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ 86 लाख की आय से अधिक संपत्ति के आरोप में केस दर्ज होने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान बरामदगी से जुड़ी पूरी डिटेल जांच के बाद दिए जाने की बात अधिकारी ने कही है। एक दिन पहले समस्‍तीपुर के सब रजिस्‍ट्रार के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी।

एक दिन पहले समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर हुई छापेमारी
शुक्रवार को समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के ठिकानों पर बड़ी रेड की गई। आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप में की गई इस छापेमारी में आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी अन्वेषण की एसयूवी टीम शामिल रही। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नकदी, जमीन के कागजात, निवेश के कागजात मिले हैं। नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारी भी हैरान हैं। 

 

#Counting the money

Source : Agency

पाठको की राय