Monday, October 26th, 2026

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना अब 20 जुलाई को

 भोपाल
मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान कारण नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना 18 जुलाई को होनी है। इसी दिन राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। कांग्रेस और भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह से मुलाकात कर मतगणना की तारीख में परिवर्तन करने की मांग की है। दोनों दलों की सहमति को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तारीख में परिवर्तन करने पर सहमति जताई है। अब 18 को होने वाली मतगणना 20 जुलाई को की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है कांग्रेस और भाजपा दोनों की ओर से यह मांग की गई है कि सभी विधायक इसमें हिस्सा लेंगे। यदि इसी दिन नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना होती है तो वे उसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए मतगणना की तारीख में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

 

#मतगणना

Source : Agency

पाठको की राय