Monday, October 26th, 2026

पहले निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की शुरू होगी गणना

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि 133 नगरीय निकायों में 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गणना शुरू की जायेगी। इसके आधा घंटे बाद ईव्हीएम में रिकार्ड किए गए मतों की गणना निर्धारित टेबलों पर वार्डवार प्रारंभ होगी। मतगणना हेतु प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक टेबल लगाई जायेगी।

सिंह ने बताया कि जिन नगरीय निकायों में महापौर और पार्षद का निर्वाचन साथ-साथ हो रहा है, वहाँ पर पहले महापौर के लिए प्राप्त निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गणना की जायेगी। इसके बाद एक-एक करके क्रम से सभी वार्डों के लिए प्राप्त निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्रों की गणना होगी।

वार्डवार निर्धारित टेबल पर मतदान मशीनों की गणना (अंतिम तीन चक्र को छोड़ कर) निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना के साथ की जा सकती है। अंतिम तीन चक्रों की गणना तभी प्रारंभ की जायेगी जब निर्वाचन कर्त्तव्य मतों की गणना (महापौर एवं सभी पार्षद पद की) पूर्ण कर उसकी घोषणा कर दी गई हो।

 

 

#मतपत्रों की शुरू होगी गणना

Source : Agency

पाठको की राय