Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

रायपुर संभाग के सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 से

रायपुर

रायपुर संभाग के सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 मई से 21 मई तक होगी। यह काउंसलिंग शासकीय प्रोफेसर जे.एन. पाण्डेय (उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम ) बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में दो पाली प्रथम पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। काउंसलिंग में वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों का पदांकन किया जाएगा।

संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षक रायपुर ने काउंसलिंग में समस्त शिक्षकों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि अनुसार काउंसलिंग प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। शिक्षक पद के रिक्त विद्यालयों की सूची काउंसलिंग स्थल पर प्रदर्शित तथा काउंसलिंग स्थल पर बाहर चस्पा की जाएगी।

संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षक रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ई-संवर्ग में 17 और 18 मई को विषय-अंग्रेजी, 19 मई को गणित, 20 मई को विज्ञान, हिन्दी और उर्दू विषय की काउंसलिंग की जाएगी। इसी प्रकार टी-संवर्ग में 21 मई को अंग्रेजी, गणित, कला, हिन्दी और विज्ञान विषय की काउंसलिंग होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के निदेर्शानुसार संभाग स्तरीय सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक के पद पर पदोन्नत शिक्षकों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से स्कूलों में पदांकित किया जाएगा। काउंसलिंग में सर्वप्रथम महिला दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद पुरूष दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी। गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला-पुरूष को प्राथमिकता दी जाएगी। बीमारी के संबंध में प्रमाण पत्र एवं मेडिकल से संबंधित दस्तावेज की प्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय