Friday, October 23rd, 2026

आम जनता से निरंतर संवाद करें पार्षद - राज्यपाल

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में नगर पालिक निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में पार्षदगणों ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने पार्षदों से कहा कि वार्ड का पार्षद लोकतंत्र की मूलभूत इकाई का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे सामने ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जहां जनप्रतिनिधि पार्षद से लेकर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर तक उच्च पदों पर भी पहुंचे हैं। पार्षदों को आम जनता से निरंतर संवाद करते रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से ही नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और रायपुर शहर का संपूर्ण विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अपने वार्डों में स्वच्छता, पेयजल, आवास, बिजली व सड़क जैसी जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयासरत् रहें।

 

Source : Agency

पाठको की राय