Monday, October 26th, 2026

शमन शुल्क की दरों में संशोधन के लिये मंत्रि-परिषद उप समिति गठित

भोपाल

राज्य शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988, संशोधन-2019 के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित शमन शुल्क की दरों में संशोधन पर विचार किये जाने हेतु मंत्रि-परिषद उप समिति का गठन किया गया है। समिति में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया शामिल हैं। प्रमुख सचिव परिवहन समिति के समन्वयक होंगे।

 

 

#समिति गठित

Source : Agency

पाठको की राय