Wednesday, October 21st, 2026

भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक परीक्षण के लिये मंत्रि-परिषद समिति गठित

भोपाल
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता-1959 की धारा-158 एवं 165 में संशोधन संबंधी प्रस्तावित मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2021 के परीक्षण के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

समिति में जल-संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जनजातीय कार्य, अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्द्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव शामिल हैं। प्रमुख सचिव राजस्व मंत्रि-परिषद समिति के समन्वयक बनाये गये हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय