Sunday, October 25th, 2026

ग्राम पोंदुम के तालाब गहरीकरण में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जावे - भाजपा

बीजापुर
भैरमगढ़ क्षेत्र के पातरपारा पंचायत के ग्राम पोंदुम में वनविभाग द्वारा बनाये तालाब निरीक्षण पर पंहुचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने विधायक विक्रम मंडावी और वन विभाग पर तालाब गहरीकरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ के नीचे का तालाब बहुत पुराना है। ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र लिख कर इसके गहरीकरण की मांग की थी, लेकिन वनविभाग ने इस तालाब के गहरीकरण के नाम पर मशीनों से हल्की खुदाईकर एंव पुरानी मेड पर हल्की मिट्टी डालकर पास के पत्थरों को कुछ दूरी पर बिछाकर लगभग 70 लाख खर्च होना बताया है। तालाब के गहरीकरण को देखने से ही सह स्पष्ट हो जाता है कि पैसे का बंदरबाट हो गया है जिसकी जांच होनी चाहिए अन्यथा भाजपा ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

भाजपा उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने कहा कि विधायक की शह पर और कमीशन खोरी के चलते वन विभाग ने किसी ठेकेदार के माध्यम से इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। उन्होने कहा कि इस तालाब कार्य शुरू होते ही 25 लाख रुपये निकाल लिया गया और उसे कमीशन में बांट दिया गया, जबकि इस तालाब का गहरीकरण का कार्य में दस लाख से अधिक खर्च लगता ही नही, लेकिन वन विभाग इसको 70-80 लाख में कर बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय