जिला शिक्षा अधिकारी पर लग रहे हैं भ्रष्टाचार आरोप
छतरपुर
जिले में शिक्षकों के तबादले को लेकर शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा पर विभिन्न प्रकार के आरोप लग रहे हैं। शिक्षकों के तबादले न होने के कारण शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंदर प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद शिक्षकों के तबादलों की सूची जारी होना थी परंतु 31 अगस्त की तारीख आने के बाद भी छतरपुर जिले के शिक्षकों के तबादले आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
बीते रोज कुछ शिक्षकों ने इस संबंध की शिकायत सीएम हेल्पलाइन एवं प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा से की है। जबकि मप्र के अन्य जिलों में जिले के अंदर के सभी तबादले आदेश जारी कर दिए गए हैँ। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल अनुरागी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में तबादला उद्योग चल रहा है और शिक्षकों के तबादले के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है। फुटकर फुटकर आदेश निकालकर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है।
कुल मिलाकर जिले के अंदर होने वाले सभी विभागों के ट्रांसफरों की सूची जारी हो चुकी है परंतु आज दिनांक तक शिक्षा विभाग ने यह सूची जारी नहीं की है। जबकि यह सूची बड़ामलहरा मोली रेस्टहाउस में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जारी कर दी गई थी। एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों को उनके द्वारा दिए गए नामों की सूची भी दे दी गई थी लेकिन अभी तक तबादले के आदेश जारी न होने से शिक्षकों में काफी रोष देखा जा सकता है। हो सकता है कि 31 अगस्त को कई शिक्षक संगठन एवं कर्मचारी संघ आंदोलन कर सकते हैं।

पाठको की राय