Monday, October 19th, 2026

Coronavirus Update: चीन में कोविड लहर के बाद भारत में भी बिगड़ेंगे हाल, अगले 40-45 दिन अहम

 नई दिल्ली 

BF.7, ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट जो देशभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अब आशंकाएं जताई जा रही हैं कि जनवरी में संक्रमण के मामलों में इजाफा हो सकता है। साथ ही आने वाले कुछ महीने भारत के लिए काफी अहम हो सकते हैं। फिलहाल, भारत सरकार अन्य देशों में बढ़ रहे मामलों को लेकर सतर्क नजर आ रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण के मामले जनवरी में बढ़ सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि देश के लिए आने वाले 40-45 दिन अहम साबित हो सकते हैं। जानकारों ने चेताया है कि चीन में कोरोनावायरस की लहर जब भी आई है, उसके करीब 40 दिनों के बाद भारत में भी कोविड-19 मामलों में बढ़त देखी गई है।

UP में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
उप्र के पीलीभीत जिले में न्यूरिया थाना क्षेत्र  में दूसरे राज्य से आए एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम उसके गांव पहुंच गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार ने पत्रकारों को बताया जिले के नयूरिया क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मामला मिला है जिसके बाद संक्रमित युवक को पृथक वास में भेज दिया गया है। 

उनके अनुसार युवक बाहर से नहीं आने की बात कह रहा है जबकि उसके पास गुजरात का एक सिम मिला है, इसलिए दूसरे राज्य से आने का कयास लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेकिन उसके विदेश से आने की कोई पुष्टि नही हुई है, फिलहाल परिवार के लोगो की भी जांच चल रही है।

तमिलनाडु में मिला चीन से आया शख्स
तमिलनाडु में सलेम का एक व्यवसायी चीन से वापस यहां लौटने के बाद कोविड परीक्षण के दौरान संक्रमित पाया गया है। कोयम्बटूर हवाईअड्डे के निदेशक एस. सेंथिल वलावन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 37 वर्षीय व्यवसायी गत 27 दिसंबर को चीन से सिंगापुर होते हुए कोयम्बटूर हवाईअड्डे पर उतरा, जहां उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया, जिसमें वह कोरोना से संक्रमित पाया गया। 

 

#Coronavirus

Source : Agency

पाठको की राय