ढलान पर कोरोना की तीसरी लहर, एक सप्ताह में 7 लाख कम हुए एक्टिव केस
नई दिल्ली
देश में बीते दिन कोरोना के 1,72,433 नए केस मिले। मंगलवार को तुलना में यह आंकड़ा 6.8% है। बुधवार को 1008 संक्रमितों की मौत हुई और 2,59,107 लोग रिकवर हुए। इस समय रिकवरी रेपट 95.14% है।
फिलहाल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15,33,921 है। बीते सप्ताह की शुरुआत में यह आंकड़ा 22 लाख के करीब था, जो अब 15 लाख के आसपास आ गया है। एक्टिव केस की दर 3.67% है। अगर डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 10.99%) है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट इससे थोड़ा ज्यादा 12.98% पर है।
बुधवार को कुल 15,69,449 कोरोना टेस्ट हुए। पूरे देश में अब तक 73.41 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 167.87 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

पाठको की राय