Wednesday, October 21st, 2026

 अप्रैल में रविवार को छोड़ कर हर दिन लगेंगे कोरोना के टीके, योगी सरकार का आदेश

 लखनऊ 
केन्द्र द्वारा जारी आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने भी प्रदेश के सभी जिलों के डीएम अन्य सक्षम अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कहा है कि पहली से 30 अप्रैल तक रविवार को छोड़कर हर दिन टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान अगर कोई राजपत्रित अवकाश पड़ता है तो भी उस दिन टीकाकरण किया जाएगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी इस सर्कुलर में कहा गया है कि दकोविड के तेजी से बढ़ते प्रभावों को देखते हुए सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्र (सीवीसी) तथा निजी कोविड टीकाकरण केन्द्र (पीसीवीसी) का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए कोविड का टीकाकरण कराया जाए। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक राजकीय अवकाश के दिनों में भी सभी सीवीसी (स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थ वेल्नेस सेन्टर सहित) पीसीवीसी पर टीकाकरण कराया जाए।   
 

 

#कोरोना के टीके

Source : Agency

पाठको की राय