Sunday, October 25th, 2026

घरौंदा आश्रय गृह के दिव्यांगजनों को लगाया गया कोरोना का टीका

रायपुर। घरौंदा आश्रय गृह मैं निवासरत आॅटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी ,मानसिक मंदता एवं बहुनिशक्तता से ग्रस्त दिव्यांगजनो को कोरोना वायरस के बचाव हेतु टीका लगाया गया। जिसमें 24 महिलाएं, 15 पुरुष एवं  संस्था में कार्यरत 3 कर्मचारियों सहित कुल 42 लोगों का  टीका लगवाया गया है। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने आश्रय गृह में रहने वाले सभी दिव्यांगजनों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीका लगाने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिव्यांगजनों को भी टीका लगाने का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे ने बताया कि घरौंदा आश्रय गृह एनजीओ द्वारा डीडी नगर रायपुर में संचालित है जिसे समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त है। उन्होंने बताया कि इस आश्रय गृह में अ_ारह वर्ष से अधिक उम्र के दिव्यांगजन निवासरत है।

 

Source : Agency

पाठको की राय