वैक्सीनेशन कवरेज में 95% लोगों तक पहुंचा कोरोना टीका, प्रदेश में ढाई करोड़ लोगों को दोनों डोज
भोपाल
राजधानी समेत प्रदेशभर में पिछले 10 महीने वैक्सीनेशन कवरेज जारी है इसमें खास बात यह है कि प्रदेश में अब तक 95 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन कवरेज किया जा चुका है। इसमें फर्स्ट डोज के 5 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुके हैं। अब इंदौर जिले ने टोटल 50 लाख टीकाकरण कर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। ऐसा करने वाला प्रदेश का इकलौता जिला है। हालांकि टोटल कवरेज में 32 लाख के साथ भोपाल दूसरे पायदान पर है।
गौरतलब है कि प्रदेशभर में 75371233 टोटल डोज लग चुके है। इसमें फर्स्ट डोज के 50256191 एवं सेकंड के 25115042 डोज शामिल हैं। मप्र 4 लाख गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन कवरेज कर देशभर में पहले स्थान पर है। अब इंदौर जिले ने 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
स्टेट वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि अब तक प्रदेश में अब तक 25115042 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। अब इसके कवरेज बढ़ाने के लिए हर बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है।
राजधानी में डेंगू एवं कोरोना का संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। हर दिन औसतन पांच केस आ रहे हैं। पिछले दिन ही डेंगू के 5 एवं कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ इस सीजन में डेंगू के अब तक 645 मरीज हो चुकें हैं। वहीं,एक दर्जन से अधिक इलाके डेंगू हॉट स्पॉट बने हुए हैं। इनमें से साकेत नगर,लालघाटी,अवधपुरी, गांधीनगर आदि इलाके पाश इलाके शामिल हैं। इस साल के डेंगू का संक्रमण सबसे ज्यादा पॉश कॉलोनियों में ही हो रहा है।
हालांकि इससे मौतें नाममात्र ही हुर्इं हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि पिछले दिन राजधानी में 5 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई जिसमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही रहकर ठीक हो रहे हैं।

पाठको की राय