Friday, October 23rd, 2026

हज पर जाने के लिए लगवाना होंगे कोरोना वैक्सीन के डोज

भोपाल
हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले मुसाफिरों को कोविड-19 की वैक्सीन के दो डोज लगवाना जरूरी होगा। इस आशय के निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किए हैं। मप्र राज्य हज कमेटी के प्रभारी सचिव यासिर अराफात के मुताबिक ऐसे लोग जिन्होंने हज-2021 के लिए आवेदन किया है उन्हें सलाह दी गई है कि वह कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लें।

वैक्सीन का दूसरा डोज सऊदी अरब की यात्रा से पूर्व लगवाएं। हालांकि अभी हज यात्रा के संबंध में सऊदी अरब सरकार से अधिकारिक वार्ता नहीं हुई है। आगामी सभी कार्रवाइयां सऊदी सरकार से अनुमोदन मिलने पर की जाएंगी।

 

#कोरोना वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय