Saturday, October 24th, 2026

तमिलनाडु के हर परिवार को मिलेगी 4000 रुपये की कोरोना राहत-सीएम स्टालिन

 चेन्नई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही एक अहम फैसला करते हुए प्रदेश के सभी परिवारों को कोरोना राहत के रुप में 4000 रुपये देने का आदेश दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कुर्सी संभालने ही उन्होंने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें से 2,000 रुपए की पहली किस्त मई महीने में ही दे दी जाएगी। इसके अलावा सीएम स्टालिन ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार सभी स्टेट गवर्नमेंट इंश्योरेंस कार्डहोल्डर्स का निजी अस्पतालों में भी कोरोना संबंधित उपचार का खर्च वहन करेगी।


इससे पहले विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिली प्रचंड जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को राजभवन में आयोजित सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बाद मख्यमंत्री का पद संभाल रहे स्टालिन के 33 मंत्रियों को भी पद की शपथ दिलाई गई। स्टालिन समेत सभी 34 ने अपनी अंतरात्मा और द्रमुक की दशकों पुरानी परंपरा के अनुरूप तमिल में शपथ ली। मंत्रीमंडल के 33 सदस्यों में 15 पहली बार मंत्री बने हैं, लेकिन स्टालिन ने दपरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है।

 

#कोरोना राहत

Source : Agency

पाठको की राय