Tuesday, October 20th, 2026

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच घटे कोरोना मरीज, 24 घंटों में 6822 नए केस और 10 हजार से ज्यादा ठीक

नई दिल्ली
भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले आए रोज घट-बढ़ रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, बीते 24 घंटे में देशभर से 6,822 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 10,004 रिकवरी हुईं। साथ ही कल के दिन 220 लोगों की जान गई। नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 6 हजार के ग्राफ से उूपर ही हैं। जिसमें मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले केरल राज्य से कोरोना के 2724 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 168 मौतें हुईं।

सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से कम हुई
देश के राहत की बात है तो यह कि, अब कोरोनावायरस के संक्रमण के सक्रिय मरीजों की तादाद 1 लाख से कम है। आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 95,014 है। जो कि 554 दिन में सबसे कम है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख से ज्यादा थी। वहीं, देश की कोविड-रिकवरी रेट अब 98.36% है। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण के देशभर में दर्ज कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 3.41 करोड़ हो गया है। जिनमें से 34079612 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?
देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 1,28,76,10,590 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 79,39,038 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34079612 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 10004 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो देशभर में लाखों लोगों के सेंपल का परीक्षण किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। इस राज्य में कोविड से अब तक करीब 508 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। वहीं, कुल सक्रिय मामले 3120 हैं।

 

 

#ओमिक्रॉन

Source : Agency

पाठको की राय