Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना: पेरेंट्स की चिंता, कहा-टीके लगे नहीं,जान खतरे में क्यों डालें?

देहरादून
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वे अब बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते। वे दोबारा ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाने की मांग उठाने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार भी अलर्ट है। ऐसे में अपने बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों की चिंता बढ़नी लाजमी है। वे स्कूल फिर बंद करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट टीका लगा चुका लोगों तक को नुकसान पहुंचा रहा है तो बच्चों को अभी टीके भी नहीं लगे हैं। लिहाजा, बच्चों को स्कूल भेजना उनकी जान से खिलवाड़ होगा। सरकार को तत्काल सभी स्कूल बंद करके ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए, ताकि बच्चे और स्टाफ सुरक्षित रह सके।

 

 

#Corona

Source : Agency

पाठको की राय