Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.19 प्रतिशत हुई

रायपुर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर और घटकर 0.19 प्रतिशत हो गई है। विगत 11 अगस्त को प्रदेश भर में हुए 42 हजार 763 सैंपलों की जांच में 83 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे है। विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.74 प्रतिशत तक है। प्रदेश के छह जिलों बालोद, बेमेतरा, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और नारायणपुर में 11 अगस्त को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1557 है।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय