Thursday, October 22nd, 2026

कोरोना संक्रमण : राजनांदगांव कलेक्टर ने पदयात्रियो को रोकने दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा ,बालोद कलेक्टर को लिखा पत्र

राजनांदगांव
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए  बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले पदयात्रियों को यात्रा के प्रारंभ में ही रोकने के लिए सर्व संबंधितों को आदेशित करने हेतु कलेक्टर जिला दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा एवं बालोद को पत्र लिखा है।

कलेक्टर ने पत्र में लिखा है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 7 से 15 अक्टूबर  तक आयोजित क्वांर नवरात्रि के अवसर पर आयोजित मां बम्लेश्वरी की पदयात्रा एवं मेला व मीनाबाजार को एहतियातन इस वर्ष स्थगित किया है। राजनांदगांव जिले के अलावा अन्य जिले से बड़ी संख्या में पदयात्री मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ आते हैं। पदयात्रियों को पदयात्रा के प्रारंभ में ही सूचित कर रोका जाना आवश्यक है।

 

Source : Agency

पाठको की राय