Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

कोरोना: दिल्ली सहित देश के 10 प्रमुख शहरों में कैसा है संक्रमण


नई दिल्ली
 
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,813 नए केस सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान 15,040 लोग ठीक हुए हैं. भारत में अब 1,11,252  एक्टिव केस हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 4.15% है. दिल्ली देश के सबसे संक्रमित राज्यों में एक बना हुआ है. यहां पिछले 24 घंटे में 1227 नए केस सामने आए हैं. जबकि पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 14.57% हो गया है.
 
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों ने अपनी जान कोरोना से गंवाई है. सोमवार को 2130 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. हालांकि, राजधानी में अभी भी एक्टिव केस 7519 हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना से 26389 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

किस राज्य में कितने केस?
दिल्ली में कोरोना के 1227 नए केस सामने आए हैं. जबकि महाराष्ट्र में 1189 केस मिले हैं. वहीं, केरल में 758, कर्नाटक में 1206, तमिलनाडु में 703, आंध्र प्रदेश में 57, उत्तर प्रदेश में 671, पश्चिम बंगाल में 270, ओडिशा में 381, राजस्थान में 401 केस, गुजरात में 290, छत्तीसगढ़ में 48, मध्यप्रदेश में 110, हरियाणा में 709, बिहार में 105 केस, तेलंगाना में 265, पंजाब में 184, असम में 42, जम्मू कश्मीर में 273, उत्तराखंड में 68, झारखंड में 20, हिमाचल में 59, गोवा में 52, मिजोरम में 128, पुडुचेरी में 517, मणिपुर में 11, त्रिपुरा में 6, छत्तीसगढ़ में 55, मेघालय में 13, अरुणाचल में 2, सिक्किम में 14, नगालैंड में 1 और लद्दाख में 8 नए केस मिले हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय