Friday, October 23rd, 2026

सूरजपुर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में कोरोना विस्‍फोट, एक साथ 17 छात्राएं संक्रमित

सूरजपुर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर छात्रावास में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संक्रमित छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सूरजपुर जिले में 35 कोरोना मरीज मिले हैं।

करोना संक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आवासीय छात्रावास पहुंची इस इस दौरा सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में यहां 17 छात्राएं संक्रमित पाई गई।

एक बार फिर रोजाना कोरोना मरीज मिलने लगे है। अब रोजाना औसतन आठ से 10 मरीज मिल रहे है। ऐसे में स्थिति बिगड़ सकती है, इन्ही बातों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि वे हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करे।


स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

करें दिशा-निर्देश का पालन

- हर आधे घंटे में सैनिटाइजर से हाथ साफ करें या फिर हैंडवाश और साबुन से हाथ धोएं।

- शारीरिक दूरी का पालन करें।

- बिना मास्क पहने घर से न निकलें।

- भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

- लक्षण आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

- पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

- बेवजह घर से न निकलें।

 

#17 छात्राएं संक्रमित

Source : Agency

पाठको की राय