Saturday, October 24th, 2026

कोरोना: सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने की मांग

नई दिल्ली
देश में कोरोना महामारी की विकराल स्थिति को देखते हुए अब सीबीएसई 12वीं परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग उठी है। सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे लोगों का कहना है कि सीबीएसई 10वीं (CBSE Class X) की परीक्षा रद्द हो सकती है तो 12वीं (CBSE Class XII) की परीक्षा क्यों नहीं रद्द की जा सकती। @Imravisingh1234 नाम के यूजर ने ट्विटर ट्रेंड का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अब तक 305k यानी तीन लाख 5 हजार लोग ट्वीट कर चुके हैं। यूजर ने आगे लिखा कि पिछले 14 महीनों से हम 12वीं कक्षा में हैं, यदि सीबीएसई ऑनलाइन परीक्षा कराता है तो कम से कम अभी तीन महीने तक और 12वीं कक्षा में रहना होगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने अप्रैल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश में बढ़ रही कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है और 12वीं की परीक्षा को 1 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। सीबीएसई ने कथा था कि आगे परीक्षाएं किस प्रकार और कब कराई जा सकती हैं इसके बारे में एक जून या इसके बाद फैसला किया जाएगा। साथ परीक्षाएं शुरू होने के 15 पहले ही छात्रों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

 

 

#Corona

Source : Agency

पाठको की राय