Saturday, October 24th, 2026

3137 पंचायतों में कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलना अभी मुश्किल


भोपाल। कोरोना कर्फ्यू खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी रणनीति तैयार की है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय एक लाख 58 हजार 477कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हैं। ग्राम पंचायतों को रेड, आॅरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है।  प्रदेश की जो 9684 पंचायतें ग्रीन जोन में आ रही हैं उनमें 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में क्रमश: छूट दी जाएगी।  वही रेड जोन की 3137 पंचायतों में कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलना अभी मुश्किल है।

आॅरेंज जोन में कुछ स्थानों पर मिलेगी छूट
प्रदेश की 9992 पंचायतें आॅरेंज जोन में आ रही है। इनमें आंशिक रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पाई गई है। जिन गांवों में ज्यादा संख्या में संक्रमित मरीज पाए गए हैं वहां माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाए जाएंगे और और जिस स्थानों पर बिल्कुल भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है वहां कोरोना से छूट दी जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय