Tuesday, October 20th, 2026

एक ही दिन में 18.9% बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 2.82 लाख नए मरीज

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार तीन दिन तक दिखी गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के मामलों में 18.9 फीसदी का उछाल आया है और 2,82,970 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,88,157 मरीज ठीक हुए हैं और 441 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट गिरने से एक्टिव मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और ये आंकड़ा बढ़कर 18,31,000 तक पहुंच गया है।

 

#Corona cases

Source : Agency

पाठको की राय