Saturday, October 24th, 2026

मुंबई में कोरोना के केसों में भारी गिरावट 

मुंबई
कोरोना का कहर यदि सबसे ज्यादा किसी राज्य पर टूटा है तो वह महाराष्ट्र है, लेकिन आज महाराष्ट्र से एक अच्छी खबर सामने आई है। शनिवार को मुंबई में कोरोना के 5,888 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले 3 हफ्तों में एक दिन में मिले सबसे कम केस हैं। इसके अलावा यह संख्या मुंबई में 4 अप्रैल को मिले एक दिन के सर्वाधिक केसों 11,163 केसों का लगभग 50% है। 19 अप्रैल के बाद मुंबई में रोजाना कोरोना के लगभग 8 हजार मामले सामने आ रहे थे। 

वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो वहां कोरोना के केसों में पहले के मुकाबले कमी देखने को मिल रही है। आज महाराष्ट्र में कोरोना के 67,160 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के 7,221 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि शनिवार को मिले केस शुक्रवार के मुकाबले 20% कम हैं। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 50 से अधिक हो गई है, जो कि प्रशासन के लिए राहत भरी खबर है।
 

 

#कोरोना के केसों

Source : Agency

पाठको की राय