Tuesday, October 20th, 2026

10 राज्यों के 27 जिलों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

नई दिल्ली
कोरोना के बढ़ते केसेज को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच राज्य सरकारों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर के मंडरा रहे खतरे के बीच केंद्र सरकार की तरफ से लिखी गई चिट्ठी में 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते कोरोना केसेज पर चिंता जताई गई है। इस चिट्ठी में राज्यों से अपने यहां हालात पर नियंत्रण रखने और एहतियात बरतने की बात कही जा रही है।

 

#Corona cases

Source : Agency

पाठको की राय