Saturday, October 24th, 2026

झारखंड की गठबंधन सरकार में खटपट के बाद बनी को-ऑर्डिनेशन कमेटी, शिबू कप्तान

 रांची
 
झारखंड सरकार में समन्वय के लिए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की अध्यक्षता में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। 9 सदस्यीय कमेटी में झामुमो के पांच, कांग्रेस के तीन और राजद के एक सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच हुई बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगी।

समन्वय समिति अध्यक्ष शिबू सोरेन होंगे। इसके अलावा समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सदस्य होंगे। वहीं, झामुमो की ओर से विधायक सरफराज अहमद, फागु बेसरा, महासचिव विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति में रहेंगे। राजद की ओर से मंत्री सत्यानंद भोक्ता समन्वय समिति के सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि गठबंधन सरकार में समन्वय व संवाद को और बेहतर बनाने के लिए इस समन्वय समिति का गठन हुआ है। यह समिति राज्य सरकार के द्वारा किए जाने वाले बोर्ड, निगम और राजनीतिक नियुक्तियों पर निर्णय और राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं के चलाने व प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी करेगी।
 
प्रोजेक्ट उन्नति से 72 मनरेगा श्रमिकों ने शुरू किया स्वरोजगार
साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम प्रभावी तरीके से अमल हो इसका प्रयास करेगी। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जल्द ही समन्वय समिति की बैठक शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्यंमत्री के साथ बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे।

 

 

#झारखंड की गठबंधन सरकार

Source : Agency

पाठको की राय