Sunday, October 25th, 2026

बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और उन्हें पोषण आहार प्रदान करने के प्रयासों में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया है कि सशक्त बच्चे, सुदृढ़ समाज की नींव हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उल्लेखनीय है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वर्ष 1950 से प्रतिवर्ष एक जून को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है।

 

 

#अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस

Source : Agency

पाठको की राय