Saturday, October 24th, 2026

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने ओलम्पियाड हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को किया सम्मानित

भोपाल

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने गुरुवार को ओलम्पियाड हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मानित किया।

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय पर ओलम्पियाड हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को शॉल-श्रीफल से सम्मानित करते हुए कहा कि विवेक ने विश्व में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विवेक सागर टोक्यो ओलम्पिक में चार दशक बाद पोडियम फिनिश करने का इतिहास रचने वाली भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने विवेक सागर को अपने खेल कौशल से विश्व में प्रदेश और देश का मान बढ़ाने की शुभकामनाएँ भी दीं।

 

#खिलाड़ी विवेक सागर

Source : Agency

पाठको की राय