सहकारिता मंत्री भदौरिया भिण्ड जिले को देंगे कई सौगातें
भोपाल
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया 29 जून से एक जुलाई तक तीन दिवसीय भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री भदौरिया भिण्ड जिले में सीटी स्केन मशीन, ऑक्सीजन प्लांट, 33 के.व्ही. विद्युत सब-स्टेशन सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार मंत्री भदौरिया 29 जून को सायं 6 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे, ग्वालियर पहुँचकर ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री भदौरिया 30 जून को सुबह 8 बजे ग्वालियर से भिण्ड जिले के अटेर विकासखण्ड के ग्राम रजपुरा के लिये प्रस्थान करेंगे। प्रात: 10 बजे रजपुरा में, प्रात: 11 बजे बैंदीपुरा, दोपहर 12 बजे जंजारीपुरा, दोपहर एक बजे पाली, दोपहर बाद 2 बजे पावई, अपरान्ह 3 बजे पिथनपुरा, सायं 4 बजे नरसिंहगढ़, शाम 5 बजे जारी और सायं 6 बजे ग्राम देहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।
मंत्री भदौरिया एक जुलाई को सुबह 9 बजे जिला चिकित्सालय परिसर, भिण्ड में ऑक्सीजन प्लांट, 33 के.व्ही. विद्युत सब-स्टेशन और 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का लोकर्पण करेंगे। इसके बाद जिला चिकित्सालय, भिण्ड के पास सुबह 9.30 बजे सीटी स्केन मशीन का लोकार्पण और इसके बाद सुबह 10 बजे कोतवाली, भिण्ड में महिला पुलिस थाना का शुभारंभ भी करेंगे।
मंत्री भदौरिया एक जुलाई को ही प्रात: 11.30 बजे जनोरा, दोपहर एक बजे बलारपुर, दोपहर बाद 2 बजे घिनौची, अपरान्ह 3 बजे नावलीवृन्दावन (खैराट), सायं 4 बजे ग्राम अटेर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। मंत्री भदौरिया एक जुलाई को शाम 6 बजे भिण्ड से भोपाल के लिये प्रस्थान कर एक जुलाई की रात्रि में भोपाल आयेंगे।

पाठको की राय